JVS Shayari

Love Story


तेरी यादों

तेरी बातें
जो प्रेरित करते थे
तेरा चेहरा
जिन्हें हम देखा करते थे
तेरी वो आंखे
जिनमें खोए रहते थे
तेरी वो जुल्फें
जिनके छाव में सुकून थे
वो हर यादें,
अभी भी दिलों में रहते हैं।

तेरे जाने के बाद
जीना मुश्किल हो गया
तेरे साथ के बिना
चलना मुश्किल हो गया
तेरे दूर होते ही
तेरे बिना
खुशियों ने मुंह मोड लिया
जो हिम्मत बांधी थी
वो सब टूट गया

इतना सब होने बाद भी
तुम ज़िंदा हो मेरी ख्वाबों में
तुम ज़िंदा हो मेरी यादों में
इस दुनिया मे तुम्हारे निशान
हो या ना हो
तुम अमर रहोगी मेरी बातों में



Leave a comment